कटनी: लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जानलेवा हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
जानलेवा हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

कटनी। चौकी निवार थाना क्षेत्र के माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकूबाजी का एक जघन्य मामला सामने आया है। आरोपीयों ने एक चालक की गाड़ी रोककर उसके साथ जानलेवा हमला कर दिया। कटनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मात्र कुछ दिनों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना क्या थी?जबलपुर से कटनी आ रहे शैलेश कुमार यादव (पिता: श्याम वीर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गुलवारा, थाना माधवनगर) की गाड़ी को आरोपीयों ने लखापतेरी बायपास पर जियो पेट्रोल पंप के पास रोका। ओवरटेकिंग को लेकर हुए छोटे से विवाद को लेकर आरोपीयों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में सरकारी जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस ने मामले को गंभीर धाराओं में दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। पेट्रोल पंप और बायपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपीयों की गाड़ियों के नंबर और पहचान की पुष्टि की गई।गिरफ्तार आरोपी:शनि चौधरी (उम्र 24 वर्ष), पुत्र सुरेश चौधरी, निवासी बेलखाड़ू, जिला जबलपुरआर्यन सेन (उम्र 19 वर्ष), पुत्र राजकुमार सेन, निवासी बेलखाड़ू, जिला जबलपुरपूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि ओवर साइड न देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।जप्तगी:हमले में प्रयुक्त बटन चाकूआरोपीयों की Alto कार (क्र. MP20 ZD 8252)दोनों आरोपियों को जिला न्यायालय कटनी में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
फरार आरोपीमामले में एक अन्य आरोपी संदीप बर्मन अभी फरार है। उसकी Swift कार (क्र. MP20 ZP 9661) भी जब्त करना शेष है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।पूर्व अपराधिक इतिहास: आरोपी शनि चौधरी पर कटनी और जबलपुर के विभिन्न थानों में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।सराहनीय पुलिस कार्यवाहीइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर. मनीष कुमार, देवेश कुमार, अंकित दुबे, गौरव सेन, आरक्षक अरविंद कुशवाहा, वकील यादव, आदर्श सिंह बघेल और नवीन शुक्ला की विशेष भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की हिंसा और
जानलेवा हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
