google1b86b3abb3c98565.html

कटनी: 28 जून से जिले में विशेष पल्स पोलियो अभियान, 1.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

0

नोट: पोलियो वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बच्चों में पोलियो रोग से स्थायी सुरक्षा प्रदान करती है।

नोट: पोलियो वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बच्चों में पोलियो रोग से स्थायी सुरक्षा प्रदान करती है।

कटनी। जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ 28 जून (रविवार) से विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान जिले के 1 लाख 73 हजार 737 बच्चों (0 से 5 वर्ष आयु वर्ग) को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे रविवार 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और पोलियो की खुराक पिलवाएं।अभियान की प्रमुख तैयारियांकुल 1,737 टीकाकरण बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 288 शहरी और 1,382 ग्रामीण बूथ शामिल हैं।75 ट्रांजिट बूथ (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं आवागमन वाले प्रमुख स्थानों पर)।27 मोबाइल टीमें दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करेंगी।अभियान के दौरान 3,354 टीकाकरण कर्मी और 162 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे।घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी

28 जून को मुख्य अभियान दिवस होगा। यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पिलाने से वंचित रह जाता है तो 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।व्यापक निगरानी और व्यवस्थाएंकलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर अभियान की शत-प्रतिशत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जिले के 6 विकासखंडों, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का पूरा स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहेगा।वैक्सीन व्यवस्था:11 हजार वायल (2 लाख 20 हजार डोज) पोलियो वैक्सीन उपलब्ध।कोल्ड चेन व्यवस्था के लिए 36 आईएलआर, 35 डीप फ्रीजर, 79 कोल्ड बॉक्स और 1,700 वैक्सीन कैरियर तैयार।निगरानी के लिए 43 चार पहिया और 242 दो पहिया वाहन लगाए गए हैं।कलेक्टर ने कहा कि जनसहभागिता ही पोलियो उन्मूलन अभियान की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चे को बिना किसी बहाने के पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

नोट: पोलियो वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बच्चों में पोलियो रोग से स्थायी सुरक्षा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *