मोटर साइकिल में पेट्रोल डलवा कर अपने घर जा रहा था युवक कार्यालय संवाददाता। कटनी। उमरियापान। उमरियापान थाना अंतर्गत उमरियापान ढीमरखेड़ा बनहरी तिराहे में अंधे मोड़ में एक युवक को तेल टेंकर ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे हुई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में विनोद चौधरी (35) निवासी करौंदी की मौत हो गई। युवक बनहरी पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसे टेंकर क्रमांक एमपी 17 एचएच 2748 ने उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएन 7721 को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.