कटनी सिटी.काम। कटनी में एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। युवती कटनी में आईटीआई की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में उसकी जान चली गई है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार कटनी से कैमोर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने झुकेही के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार युवक की साली की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार कटनी में रहने वाले सुरमा कैमोर निवासी सोमवार की रात पत्नी ललिता और साली मंजू विश्वकर्मा को बाइक में लेकर अपने गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने निकला था। जैसे ही रात में उनका वाहन झुकेही मोड़ के पास पहुंचा पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला।
दुर्घटना में बाइक सवार तीनों को चोट आई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने मंजू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललिता को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है और कमलेश को भी मामूली चोट आई हैं। मंजू कटनी में अपनी बहन के यहां रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंजू कटनी में आईटीआई की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में लगी है ताकि हादसे के कारणों को पता लगाया जा सके।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.