Categories: katni city news

Katni News 5००० किलो मादक पदार्थ कैमोर की भट्टी किया गया विनष्ट

कटनी। कैमोर एसीसी फैक्ट्री भट्टी में 5 हजार किलो अवैध मादक पदार्थ विनष्टीकरण करवाया गया। इन मादक पदार्थो में गांजा, अफीम, डोडाचूरा, ब्राउन शुगर सहित अन्य शामिल था। कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  की गई पुलिस कार्रवाई में यह जब्त किया गया था। इसे जांच- तौल के बाद न्यायालय से अनुमति लेकर नष्ट किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। एसीसी फैक्ट्री कैमोर में अवैध मादक पदार्थों का पुन: जांच- तौल कराया गया व इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति की उपस्थिति रही। इस दौरान डीआईजी छिंदवाडा रेंज सचिन अतुलकर, डीआईजी जबलपुर रेंज जबलपुर  आरएसएस परिहार, डीआईजी शहडोल रेंज अतिरिक्त प्रभार डीआईजी बालाघाट रेंज आरके अरूसिया,  एसपी जबलपुर  टीके विघार्थी, एसपी कटनी अभिजीत कुमार रंजन, एडिशनल एसपी कटनी मनोज केडिया, एसपी अनुपपुर  जितेंद्र सिंह पंवार, एसपी उमरिया प्रमोद सिन्हा, एसपी डिंडोरी  अजय सिंह, एसपी मंडला रजत सकलेचा, एसपी नरसिंहपुर अमित कुमार के अलावा सभी जिलों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें । आरोपियों से जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थो को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 52 ए के मुताबिक सभी उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया है

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.