माधवनगर थाना क्षेत्र का मामला
कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत विश्रामबाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवक को टक्कर मार दी। युवक अपने निवास हॉउसिंग बोर्ड से शहर की तरफ आ रहा था जबकि कार विपरीत दिशा में जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक दूर तक गुलाटी मारकर जा गिरा।
इस घटना में शिवम परौहा(22) नामक युवक की गंभीर घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया घटना के बाद युवक के नाक और कान से खून आने लगा। युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की तलाश की जा रही है।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.