Categories: katni city news

Katni news गर्भवती की मौत परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप


एनकेजे थाना थाना अंतर्गत झलवारा गांव का मामला
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत झलवारा गांव में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
 मामले में प्रियंका दुबे पति रवि दुबे (27) निवासी झलवारा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बहन किरन सहित अन्य परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 26 तारीख को 9 महीना पूरा हो गया था। इससे पहले भी ससुराल वाले उनकी बहन को लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी थी कि बच्चा उल्टा है इसलिए भर्ती करवा दिया जाए लेकिन भर्ती न करवाकर घर में ही इलाज किया गया।  अगर वह कहती थी कि पापा के यहां भेज दो तो कह दिया जाता था कि फिर कभी नहीं आना। वहीं पति ट्रेन में कटकर जान देने की धमकी देता था।  ससुराल वाले परिवार से बात नहीं करने देते थे। उसके गले में भी चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें डेढ़ बजे रात दी गई जबकि उसकी मौत हो चुकी थी।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

17 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

17 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

17 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

17 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

18 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

18 hours ago

This website uses cookies.