Categories: katni city news

Katni badwara news: बड़वारा के भुड़सा में करंट की चपेट में आया युवक, पिता झुलसा

मृतक युवक का शव रखकर ग्रामीणों ने  बिलायत-ढीमरखेड़ा के मझौली मोड़ पर जाम लगा दिया

कटनी। कटनी के बड़वारा के भुड़सा गांव में एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में युवक के पिता भी झुलस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बिजली कंपनी को दी लेकिन जबतक बिजली बंद की गई। युवक के पास तक ग्रामीण पहुंचे तबतक उसकी जान चली गई। वहीं करंट से झुलसे पिता को ग्रामीणों की मदद से बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसका इलाज किया गया।    मृतक युवक का नाम दिलीप दयाराम यादव उर्फ झुल्लू पिता (30) पिता  दयाराम निवासी भुड़सा है। इस घटना में पिता दयाराम भी झुलस गया।  घटना के बाद  मृतक युवक का शव रखकर ग्रामीणों ने  बिलायत-ढीमरखेड़ा के मझौली मोड़ पर जाम लगा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चका जाम सड़क पर मालवाहकों की कतार लग गई।  ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से टूटा पड़ा था लेकिन इसमें सुधार नहीं किया गया।  इसकी सूचना  कई बार बिजली कंपनी को दी थी। फिर अचानक बंद लाइन में करंट आ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार शिकायत के बाद भी तार नहीं हटाया गया और एक व्यक्ति की जान चली गई. मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।    


admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

2 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

2 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.