कटनी। बहोरीबंद थाना अंतर्गत कटहा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कटहा मोहल्ला निवासी जालिम पिता पोचा आदिवासी (40)कटहा तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बुधवार की शाम से लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज की गई। पुलिस द्वारा जब मृतक की पड़ताल की गई तो शाम के समय मृतक की चप्पल औऱ कपड़ों की सूचना कटहा तालाब के पास पड़े होने की मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ तालाब मैं शव को ढुड़वाना शुरू किया घंटे भर की मशक्कत के बाद युवक का शव मिला बॉडी पर कोई भी गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए। शव देखने के बाद प्रथम दृष्टतया पुलिस ने माना है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.