कटनी। बरही के हदरहटा में एक सगे बड़े भाई ने छोटे भाई पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। इसमें जांघ की हड्डी टूट गई । उसे गंभीर हालत में जबलपुर रैफर किया गया है।
पुलिस ने बताया छोटे भाई की शिकायत पर बड़े पर मामला दर्ज किया है।मामले में अशोक सिंह गौड़ (25) निवासी हदरहटा की शिकायत पर विजय सिंह गौड़ (45) निवासी हदरहटा पर मामला कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश व जमीन विवाद के चलते महेश ने अशोक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया लेकिन भाई ने किसी तरह अपने को बचा लिया लेकिन इस घटना में उसकी जांघ की हड्डी फेक्चर हो गई। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से बरही अस्पताल लाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मामले में छोटे भाई की हालत गंभीर है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.