कटनी। कुठला थाना अंतर्गत इंदिरा नगर में शनिवार देर शाम एक खुली खदान में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि अंशू उर्फ अंश निषाद (7)पिता अमृत लाल निषाद निवासी इंदिरा नगर की डूबने से मौत हो गई। यह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान खदान में डूब गया। अन्य साथियों ने इसकी सूचना रहवासियों और परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को खदान से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.