Categories: katni city news

Katni crime news दो करोड़ 14 लाख की ठगी के मामले में पांचवां आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

कटनी। दो करोड़ 14 लाख की ठगी के मामले में पांचवां आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मामले में जोगेंदर समरपाल सिंह(32) निवासी गाजियाबाद उप्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं मामले के अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से रकम रिकवरी का प्रयास किया जाएगा फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।  कटनी व्यापारी से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस आरोपियों से राशि रिकवरी का प्रयास कर रही है। इससे पहले मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दिल्ली से अनुराग कुमार उपाध्याय (27) निवासी ग्राम दोस्तिया वार्ड क्रमां 2 थाना रमगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण बिहार  और इसकी पत्नी शालू उपाध्याय पति अनुराग उपाध्याय(27) निवासी न्यू गंगा बिहार थाना सेक्टर 62 जिला गाजिया बाद(उप्र) और दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से दिल्ली निवासी रिहाना पति मिया मुशर्रफ अली(26) और बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर क्षेत्र थाना क्षेत्र निवासी उसके पति हेमताज आलम (27) को गिरफ्तार किया गया था। अभी भी इस मामले में और भी आरोपी हैं जो  फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।   इससे पहले कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा बाजार रघुनाथ गंज के पीडि़त शक्कर मैदा व्यापारी मनोज कस्तवार ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि उनसे पेट्रोल पंप खुलवाने के बहाने करीब सवा दो करोड़ की ठगी की गई।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.