Categories: katni city news

Katni Crime News : मंडला के निवास से पकड़े गए डकैती के आरोपी

कटनी सिटी. काम। फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है ‌। मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो को मंडला के निवास से गिरफ्तार कर लिया है। इनसे तीन मोटरसाइकिल, एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस और लूटे गए रुपयों में से 20 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। सभी बिहार निवासी हैं और जेल में बंद सुबोध सिंह की गैंग के सदस्य हैं। छह लोगों की गैंग ने शनिवार की सुबह मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी के आफिस में कट्टा अड़ाकर डकैती डाली थी और लगभग 15 किलो सोना और तीन लाख 56 हजार 842 रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा के रास्ते दशरमन होकर कुंडम की ओर जा रहे थे। जबलपुर, मंडला, डिंडौरी व बिलासपुर के पुलिस अधीक्षकों से संपर्क कर बदमाशों की फोटो भेजी गई। कुंडम से निवास के रास्ते से दो मोटरसाइकिल में भाग रहे संदेहियों का निवास पुलिस ने पीछा किया तो एक बाइक में सवार हो फरार हो गए। दूसरी बाइक में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

ये हैं आरोपी : पुलिस ने शुभम तिवारी (24) निवासी पटना बिहार और अकुंश उर्फ विवेक साहू (25) निवासी बक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अखिलेश उर्फ विकास उर्फ जान निवासी वैशाली बिहार, अर्जुन उर्फ पीयूष उर्फ आयुष जायसवाल निवासी पटना, मिथलेश उर्फ धर्र्मेंद्र पाल निवासी बक्सर और अमित सिंह उर्फ विक्कू निवासी हाजीपुर वैशाली के साथ घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने राजस्थान के उदयपुर में 24 किलो सोना लूटा था। इस गैंग का संचालन बिहार निवासी सुबोध सिंह करता है, जो इन दिनों बिहार की जेल में बंद है। सुबोध की गैंग अब तक लगभग 300 किलो सोना लूट चुकी है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.