Robbery in Finance Company Katni : रैकी कर करते थे रूट का निर्धारण, हर दो सौ किमी.में बदल लेते थे नंबर प्लेट, रखते थे कई प्रकार की नंबर प्लेट
कटनी, सिटी.काम।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से वारदातों के संबंध में जानकारी ले रही है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे रैकी करने के साथ ही पूरे रूट का निर्धारण कर लेते थे और घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग बाइकों से निकलते थे। इस बीच किसी एक स्थान पर जहां वे पहले से रहते थे,वहां पर कपड़े बदलने के बाद आगे को बढ़ते थे और कई प्रकार की नंबर प्लेट रखते थे,जिसे वे हर दो सौ किमी.में बदल लेते थे ताकि पकड़े न जाएं।कटनी में घटना को अंजाम देने के बाद भी उन्होंने बघराजी पहुंचकर कपड़े व गाड़ी की नंबर प्लेट बदली थी।
फाइनेंस कंपनी की लूट के मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है, इलाहाबाद कुछ आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है । कई जिलों में सर्चिंग के साथ बिहार में भी पुलिस की टीम बिहार भी गई है। दूसरी ओर पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। लेकिन अभी तक इस मामले पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के सोना लूटने के मामले छह आरोपितों में से दो को निवास पुलिस की मदद से पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुभम तिवारी (25) निवासी पटना बिहार व अंकुश साहू उर्फ विवेक (25) निवासी बक्सर बिहार को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी, जिसमें न्यायालय में आरोपियों को दस दिन की रिमांड पर पुलिस को दिया है और उनसे पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने जुटाई जा रही है।
मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइकों से भागे थे और उसी दौरान उनके पीछे-पीछे एक कार चल रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। कार बिहार के पटना पासिंग है। जांच के बाद पता लगा कि वह जलसंसाधन विभाग के किसी ठेकेदार की है,जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
पकड़ा गया अंकुश हत्या के प्रयास के मामले में बक्सर जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही बाहर निकला है, इसके अलावा पटना निवासी शुभम तिवारी एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो बार जेल गया था और लगभग डेढ़ साल जेल में रहा है। जेल से बाहर निकलने के बाद एक कंपनी में काम करने की बात कहकर निकला था।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
This website uses cookies.