कटनी। कटनी जीआरपी थाने के पास हुई वारदात में किसी अन्य व्यक्ति के लिए चलाई गई गोली का शिकार दूसरा व्यक्ति हो गया। पुलिस ने मामले की विवेचना में जुटी है। यह वारदात जीआरपी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के भदोही के सूरियावा में रहने वाला अरुण कुमार दुबे के साथ यह वारदात हुई। अरुण अपनी मां को छोडऩे कटनी आया था। वह मां को छोडक़र वह वापस भदोही जा रहा था। इसी दौरान वह गोलीकांड का शिकार हो गया।
वारदात के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा था इसी दौरान गोली उसकी कमर के पास आकर लगी। इसके चलते अरुण दुबे मौके पर गिर गया। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिनके नाम तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद बताए गए है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। मोटर साइकिल में सवार आरोपियों ने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पर पुराने विवाद की वजह से कट्टे से फायर किया था। मामले में फायर क्यों किया गया इसकी जानकारी ली जा रही है।
पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अपनी…
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
This website uses cookies.