Categories: katni city news

Katni crime news: माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में आए रिटायर्ड फौजी के घर चोरी के  दो आरोपी, एक फरार

निवार में की थी सूने घर में चोरी
जेवरातों को गलाने वाले भी बना आरोपी

कटनी। रिटायर्ड फौजी के यहां चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपीगणों से जप्त सामग्री  में गला हुआ सोना 44 ग्राम कीमती 4,00,000 रुपए जब्त किया गया है।
घटना का प्रमुख आरोपी सचिन पारधी को जिला भोपाल में गिरफ्तार किया गया। जिसने अपने साथी के साथ निवार जिला कटनी में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने पूंछतांछ करने पर बताया कि चोरी किये गये सोने चाँदी के जेवरात सुनार कमल सोनी निवासी आष्टा जिला सिहोर को बेच दिया है। टीम द्वारा कमल सोनी को आष्टा जिला सिहोर से गिरफ्तार किया गया। जो बताया कि आरोपी सचिन पारधी द्वारा दिये गये चोरी के जेवरात को गला दिया हूँ। गला हुआ कुल 44 ग्राम सोना कमल सोनी निवासी आष्टा जिला सिहोर से बरामद किया गया। आरोपी कमल सोनी द्वारा साक्ष्य मिटाने एवं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सचिन पारधी के साथ घटना घटित करने वाला एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। सचिन पारधी के जिला भोपाल व अन्य स्थानों में भी नकबजनी के कई अपराध हैं। आरोपी सचिन पारधी नकबजनी के अपराध घटित करता है।
सचिन पारधी पिता खई सिंग पारधी उम्र 32 वर्ष निवासी अहसान नगर न्यू जेल मार्ग,हुजुर थाना निषादपुरा जिला भोपाल हाल पता ग्राम रूनहा थान नजीराबाद जिला भोपाल म.प्र.2कमल सोनी पिता किशन लाल सोनी उम्र 60 वर्ष निवासी  शास्त्री कालोनी आष्टा थाना आष्टा जिला सिहोर म.प्र. को भी गिरफ्तार किया गया है।

धर्मराज गोस्वामी पिता स्व. परमानंद गोस्वामी उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम पहाडी निवार द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि दिनाँक 26/06/25 को दिन 10ः30 बजे घर से अपने मझले भाई राम सुमिरन गोस्वामी के घर ग्राम तखला गया था घर पर बच्ची सबिता थी जो 11ः30 बजे घर पर ताला लगा कर निवार स्टेशन से मेमो ट्रेन से अपनी छोटी बहन के यहाँ कटनी गई थी मैं अपने बेटे निलेश कुमार को लेकर अपने घर निवार आया तो अपने घर की बाऊन्ड्री के गेट का ताला खोल कर अन्दर गया देखा तो घर के सामने के कमरे का दरवाजा मे लगा ताला टूटा था कमरे के अन्दर गया तो पहले कमरे मे रखी अलमारी जिसमे कपडे थे बाहर फैले हुऐ थे दूसरे कमरे मे देखा तो मेरी काले रंग की पेटी का ताला टूटा था उसका सामान भी बाहर बिखरा पडा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चाँदी के जेवरात व नगदी सहित कुल मशरुका व्दारा दिन मे घर के अन्दर घुस कर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अप.क्र. 580/25 धारा 331(3),305 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देशन में विवेचना के दौरान एफ.एस.एल. की टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। एफ.एस.एल. टीम एवं सायबर सेल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गये, जिससे बाहर के व्यक्ति द्वारा घटना को घटित करना प्रकाश में आया। जिसमें अलग-अलग टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया,
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक नेहा मौर्य को मिली सफलता।

सराहनीय भूमिका
कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी माधवनगर, उप निरीक्षक नेहा मौर्य चौकी प्रभारी निवार, उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी चौकी प्रभारी खितौली, उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल चौकी प्रभारी खिरहनी  उप निरीक्षक दिनेश करौसिया, सउनि रमाकान्त दुबे, आर 352 अरविन्द कुशवाहा, आर. सुभाष यादव व फिंगर प्रिंट प्रभारी अखिलेश प्यासी एवं सायबर सेल टीम उप निरी0 रूपेन्द्र राजपूत, आर.अजय शंकर, आर.सतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा नगद इनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.