कटनी। बिलहरी के कैमोरी गांव में नरगड़िया बस्ती के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुठला पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त रवि बर्मन पिता जगदीश बर्मन (32) निवासी ग्राम कैमोरी बिलहरी के रूप में की गई है।
युवक के सिर में पुलिस को चोट के निशान मिले हैं लेकिन संभतया यह निशान गिरने के हैं क्योंकि किसी से कोई संघर्ष की स्थिति दिख नहीं रही है। परिजनों ने भी किसी पर शक व्यक्त नहीं किया है। वहीं युवक के मौत के असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…
कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…
प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…
This website uses cookies.