Categories: katni city news

Katni bakal news खेत में बने मकान में जिंदा जल गई वृद्ध महिला

कटनी।एक वृद्ध महिला बचाओ चिल्लाती रही। लेकिन उसे कोई नहीं बचा सका। महिला के कच्चे घर में आग लगी। इसमें महिला जिंदा जल गई। बाकल थाना अंतर्गत सिंहुड़ी गांव में यह हादसा हुआ। रविवार की रात करीब ग्यारह बजे महिला खेत में बनी अपने खेत में बने घर में दरवाजा बंद करके सो रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। उसके बाहर खलियान की तकवारी में सो रहे परिजन जबतक दरवाजा तोड़ते तबतक आग ज्यादा फैल गई। इसमें महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकल पुलिस ने बताया कि अनुसार सिंहुड़ी हार की बगिया में सरजू बाई पति स्वर्गीय विक्रमादित्य मिश्रा(80) अपने कच्चे मकान में रहती थी। महिला रात के समय नींद में थी। तभी अचानक घर में आग लग गई। आगजनी की घटना में घर गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। बाकल पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला का बेटा लवकुश मिश्रा ने जलती हुई आग में कूद कर मां को बचाने में जुटा रहा लेकिन बचा नहीं पाया। इस घटना में उसके माथे और हाथ झुलस गया है। उसे बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
परिजनों को दी गई अनुग्रह राशि
जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार गौरव पाण्डेय और जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार ने मृतिका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने मृतक महिला सरजू बाई के 55 वर्षीय पुत्र लवकुश को तात्कालिक सहायता के रूप मे पांच हजार रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। साथ ही जनपद पंचायत की ओर से जनसहयोग करके अनाज आदि के लिए पांच हजार रूपये की राशि प्रदान की गई।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

21 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

21 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

21 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

21 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

22 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

22 hours ago

This website uses cookies.