कटनी। फेशबुक पर विज्ञापन देखकर खरीददारी कटनी के कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को महंगी पड़ गई। केवल तीन सौ रुपये की खरीदी में महिला ने 23 हजार 800 रुपये गवां दिए। मामले की शिकायत एसपी कार्यालय सहित साइबर सेल के पास भी पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला के पति कन्हैया ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि फेशबुक में विज्ञापन देखकर एक वेबसाइट के माध्यम से खरीदी की थी। इसमें महिला ने 3 तीन सौ रुपये के कपड़े खरीदे थे। बाद में महिला ने ऑर्डर कैंसल कर दिया। इसके बाद राशि रिफंड की गई। इसमें बताया गया कि रुपये वापस करने में गलती से ज्यादा रुपये लौटा दिए हैं। यह रकम मोबाइल के माध्यम से वापस करवा ली गई। इसी दौरान महिला का मोबाइल हैक करते हुए उसके खाते से 23 हजार 800 सौ रुपये की रकम पार कर दी गई। पुलिस सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
रेलवे ने इस घटना से सीख लेते हुए सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का…
यह कार्यक्रम न केवल किसानों के लिए खुशहाली की नई सुबह लाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश…
प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी और निर्बाध वितरण सुनिश्चित करना है।
मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…
पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…
समय आ गया है कि लापरवाही की संस्कृति को कुर्क किया जाए, वरना शहर की…
This website uses cookies.