कटनी। बेटी की असमय मौत के बाद ससुराल वालों पर मायके वालों ने प्रताडऩा का आरोप लगाया है। मामले में स्लीमनाबाद खिरहनी स्थित दिव्यांग बेटी का विवाह बड़वारा के बिजौरी में किया गया था लेकिन ससुराल वालों की प्रताडऩा के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पूरे मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।
जिला अस्पताल में शनिवार सुबह पीएम किया गया। यहां पर एकत्रित परिजनों ने बताया कि सीमा पति रवि कुशवाहा का विवाह डेढ़ वर्ष पहले खिरहनी स्लीमनाबाद से बड़वारा थाना अंतर्गत बिजौरी में किया गया था। परिजनों ने बताया कि सीमा पैर में दिव्यांग थोड़ा दिव्यांग थी, इसलिए परिजनों ने एक एकड़ जमीन भी दी थी। परिजनों ने बताया ससुराल वाले कह रहे हैं कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। उन्हें बताया गया है कि उसने खुद ही कीटनाशक का सेवन कर लिया इसके बाद परिजन सीमा को जिला अस्पताल लेकर आए यहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि ऐसा था तो उसके कीटनाशक के सेवन के बाद ही उन्हें मामले की जानकारी क्यों नहीं दी गई। मामले में परिजनों ने न्याय की मांक की है। वहीं मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण पूरे मामले को पुलिस ने जांच में लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…
कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…
प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…
This website uses cookies.