कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत इंडिया होटल के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आधा दर्जन चाकू के वार मृतक के शरीर पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहरुआ निवासी लकी गुप्ता(36) ऑटो चलाता था। सोमवार दोपहर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बीते 22 दिसंबर को ऑटो में सवारी भरने की बात को लेकर लकी का विवाद अहमद नगर के समीप कुछ युवकों से हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद सुमित बर्मन, आर्यन बर्मन सहित अन्य से हुआ था। विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके कारण लकी के सिर पर चोट भी आई थी और इस घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी में कराई गई थी। मामले में पुलिस ने बताया ने बताया कि पुलिस ने मामले की विवेचना में जुटी है। इस हत्या को पुराने विवाद से भी जोड़ा जा रहा है लेकिन इस संबंध में विवेचना के बाद ही पुलिस नतीजे पर पहुंच सकेगी।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.