Categories: katni city news

Katni crime News : दहेज हत्या के आरोप में पति सास व देवरानी गिरफ्तार

कटनी। दहेज के लिए एक परिवार ने अपनी ही बहू को मार दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामला कोतवाली थाना अंतर्गत हुआ। दहेज हत्या के आरोप में पति सास व देवरानी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने राहुल सोनी पिता अशोक सोनी(29)निवासी बागली टोला, सास कृष्णा सोनी पति अशोक सोनी(55) निवासी बाबली टोला कोतवाली कटनी, देवरानी सोनम सोनी पति शिवम सोनी (23) निवासी आजाद चौक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के मर्ग में प्रियंका सोनी पति राहुल सोनी(20) निवासी बाबली टोला मिशन चौक थाना कोतवाली जिला कटनी मप्र की जांच नवविवाहिता मृतिका होने के कारण सीएसपी ख्याति मिश्रा के द्वारा की जा रही थी। सीएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा व बल को आरोपियों की पता तलाश की रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच मृतिका के मायके पक्ष से पूछताछ कर कथन लेख किए गए। इनके द्वारा कथनो में बताया कि मृतिका प्रियंका का विवाह राहुल से दोनो पक्षों की सहमति से दिनांक 12 फरवरी 2023 को हुआ था। कुछ दिनों बाद मृतिका का पति राहुल सोनी मृतिका से कहता था कि दहेज में तुम्हारे माता पिता ने नगदी रूपये नहीं दिए है।मृतिका द्वारा मना करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता था।  इन्हीं बातो से तंग परेशान होकर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने से ईलाज के दौरान  18 जनवरी को मौत हो गई है। मामले में थाना कोतवाली कटनी में  धारा 498ए. 304बी, 34 भादवि 3. 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

4 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

4 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

4 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

4 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

5 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

5 hours ago

This website uses cookies.