टहलने वालों ने देखा तो पुलिस को दी जानकारी
कटनी। कैमोर थाना अंतर्गत बड़ारी के यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक यात्री ने यात्री प्रतीक्षालय के एंगल से दीवाल से सटकर अपने पीले कलर के गमछे से फांसी लगाई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। सुबह टहलने वालों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश सिंह वैश्य (36 )निवासी ग्राम बड़ारी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि मृतक अक्सर इसी यात्री प्रतीक्षा लय में रात में खाना खाकर आकर टहलते हुए आता था और बैठता था। बीती रात भी यह इसी तरह आया था। बाकी लोग चले गए थे लेकिन यह नहीं गया था। पुलिस को अभी आत्महत्या की कोई वजह समझ नहीं आ रही है। अविवाहित युवक पिछले काम पर नहीं जा रहा था युवक तीन भाई हैं। दोनों भाइयों का विवाह हो चुका है। यह अविवाहित था। इसके पिता की मौत हो चुकी है। यह ड्राइवरी का काम करता था लेकिन विगत कुछ दिनों से पैर में परेशानी होने के कारण यह अपने काम में नहीं जा पा रहा था। मूल रूप से यह परिवार कैमोर थाना क्षेत्र के धवैया हरैया के रहने वाले हैं। विगत कुछ वर्षों से बड़ारी में आकर रहने लगे हैं। युवक ने किन परिस्थितियों और क्यों फांसी लगाई पुलिस इसके कारणों की विवेचना में लगी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.