Categories: katni city news

Katni Crime news – बात न करने पर कर दी थी गर्ल्स कालेज कटनी की छात्रा की हत्या

माधवनगर थाना पुलिस ने युवती के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया

कटनी।माधवनगर थाना पुलिस ने युवती के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। ग्राम नैगवां थाना बड़वारा निवासी युवती अंजना उम्र 19 साल कटनी में छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। युवती गर्ल्स कालेज कटनी की छात्रा थी। विगत 12 जून को दिन में छात्रावास से पेपर देने कालेज के लिए निकली थी पर अचानक गायब हो गई। युवती के गायब होने की जानकारी उसके पिता अनिल सिंह ठाकुर ने थाना माधवनगर में गुम इंसान प्रकरण दर्ज कराया।युवक ने पूछताछ में कबूला जुर्म गुम इंसान की जांच पुलिस ने की तब अंजना सिंह को गायब किये जाने के तथ्य जाँच में आने पर एक युवक शिवमंगल सिंह ठाकुर को पकड़ कर पूछताछ की गयी। सघन पूछताछ में शिवमंगल सिंह ने गायब हुयी युवती के माता पिता के समक्ष बताया कि ग्राम नैगवों में उसकी बहन की ससुराल है जहां बहन के यहाँ आने जाने से उसका अंजना सिंह से परिचय हो गया और धीरे धीरे दोनो का आपस में मिलना जुलना शुरु हो गया।
शिवमंगल ने बताया अंजना उससे एक डेढ़ माह से बात नही कर रही थी तथा किसी दूसरे से बात करती थी। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया तथा अंजना को ठिकाने लगाने का मन बनाकर उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। 6 जून 12/00 एल आई सी के सामने खड़ा होकर अंजना का इंतजार करने लगा 12/35 बजे एल आई सी के पास अपनी सहेली दीपशिखा के साथ जब अंजना आयी तो उसे मोटर सायकल में बैठाया और अंजना की सहेली दीपशिखा को छोड़ दिया और अंजना सिंह को अपने साथ मोटर सायकल से घुमाने को कहकर साथ में कैलवारा रीठी मार्ग मे ग्राम खरखरी के आगे ग्राम बिरुहली के पास ले गया।
उसने युवती से बात नही कर करने का कारण पूछा तो अंजना सिंह ने कहा कि मेरा मूड मैं बात करू या न करूँ इसी बात को लेकर गुस्साए शिवमंगल सिंह ने अंजना सिंह का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। और अंजना सिंह के दुपट्टे से पेड में पीछे बाँध दिया।जब संदेही संदेही शिवमंगल सिंह को पकड़ा गया तब उसके बताए स्थान पर एक चार के पेड में एक दुपट्टा बँधा हुआ मिला औ आसपास एक नर कंकाल बिखरा हुआ कई भागों में पाया गया मौके से दुपट्टा जूते एवं कपडे आदि को देखकर अंजना सिंह के माता पिता ने अंजना सिंह के रूप में पहचान की।उक्त घटना को पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा उनि एमएल करण, उनि नवीन नामदेव उनि गायत्री गुप्ता प्रआर प्रवीण सिंह प्रआर मुकेश पाण्डेय प्रआर अजीत सिंह आर रवींद्र दुबे आर शिव पटेल आर मणि बागरी का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के लिये 10000/- रूपये नगद राशि से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.