Categories: katni city news

Katni News:कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने किया विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्र का औचक निरीक्षण

कटनी सिटी.काम। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार को मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एस.डी.एम. प्रिया चंद्रावत, डी.एम.ओ. अमित तिवारी, उपसंचालक कृषि ए.के. राठौर, सहायक आयुक्त सहकारिता, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान हाल ही में जिले को रैक से प्राप्त यूरिया खाद का गोदाम में किये जा रहे भण्डारण कार्य को भी देखा। डबल लॉक केन्द्र पर खाद विक्रय हेतु तीन नगद काउन्टर खोले गये हैं। जिससे किसानों को सुगमता से नगद राशि देकर उर्वरक उपलब्ध हो सके।कलेक्टर अवि प्रसाद ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की और मौजूदा व्यवस्था को और बेहतर बनाने सुझाव मांगे। किसानों ने कहा हम सब खाद वितरण की व्यवस्था से संतुष्ट हैं। 
 कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक हर हाल में मिले यह व्यवस्था सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।कलेक्टर ने कटनी शहर के घंटाघर स्थित विपणन सहकारी समिति पहुंचकर खाद वितरण कार्य का भी औचक अवलोकन किया। यहां किसानों को उर्वरक वितरित होते पाया गया।
  कलेक्टर श्री प्रसाद ने तेवरी स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद रहे सहायक समिति प्रबंधक ने बताया कि उर्वरक उपलब्ध है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि शाम तक और यूरिया खाद का उठाव सुनिश्चित करवायें।

            

            

           

            

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.