Categories: katni city news

Katni weather: जिले में कई स्थानों पर ओले के साथ बारिश, फसलें तबाह

कटनी। जिले में आज 12फरवरी  भारी ओलावृष्टि होने से चारों तरफ तबाही जैसा मंजर नजर आने लगा। सुबह लगभग 4:30 बजे ओलावृष्टि होने से जहां कई वाहनों के शीशे फूट गए, घरों की खिड़कियां टूट गई वहीं किसान की फसल खेतों में तबाह हो गई। कटनी में ओलावृष्टि लगातार दो दिनों से हो रही है जिसके चलते फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ओलावृष्टि के कई घंटे बाद भी खेतों में ओले की मोटी परत फसल के ऊपर नजर आ रही है। ओला वृष्टि के कारण रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्य तौर पर चना, गेहूं, मसूर, राई, सहित इस सीजन में बोई जाने वाली सभी फसलों और साग सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है।  ओलावृष्टि के बाद फसलों के उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस और ध्यान देते हुए किसानों को ओला पाला से राहत दिलाने के लिए मुआवजा दिलाना चाहिए।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर फसलों का जायजा लेने खेतों में सुबह से पहुंचे अफ़सर*

*कलेक्टर ने प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे प्रमाणिकता से करने के दिए निर्देश*

कटनी।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कर जायजा लेने मंगलवार की सुबह से ही कृषि एवं राजस्व अमला खेतों में पहुंचा।

कलेक्टर  श्री प्रसाद ने कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त और प्रभावित फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे भी किसानों से मिलें और खेतों में जाकर क्षति का जायजा लें।

  इधर कलेक्टर के निर्देश के बाद  एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया को स्लीमनाबाद और कूडन का निरीक्षण किया। विजयराघवगढ़ के तहसीलदार बी के मिश्रा ने ग्राम पंचायत गुड़गुड़ौहा में किसानों के साथ असामयिक वर्षा एवं ओलिवृष्टि से संभावित फसल क्षति का मौका मुआयना किया गया चने के साइज के ओले गिरे हैं हल्का- फुल्का  पानी गिरा है । लेकिन श्री मिश्रा को मौके पर देखने पर पता चला कि अभी तक फसल की कोई क्षति नहीं हुई है।
ग्राम पठरा बिजौरी और धरवारा भी सर्वे अमला पहुंचा जहां हल्की बारिश होने और फसलों को कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी किसान भाइयों द्वारा दी गई।

*जब कलेक्टर ने मथुरा किसान को लगाया गले*

*कटनी।ग्राम जुझारी में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को  देखने पहुंचे कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि  से  खराब हुई उनकी फसल की जानकारी देते हुए किसान मथुरा प्रसाद यादव खुद को सम्हाल नहीं सके और फफक -फफक कर रोने लगे। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने मथुरा को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन आपके साथ है, पूरी मदद की जायेगी,हौसला रखें* ।*

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

4 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

4 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

4 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

4 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

5 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

5 hours ago

This website uses cookies.