Categories: katni city news

Katni news अनिश्चित कालीन हड़ताल पर नर्सिंग ऑफिसर्स, अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित

कटनी। जिला अस्पताल में आज शासकीय नर्सिंग आफिसर्स ने सेवाएं नहीं दीं। इस वजह से व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर जिले की 200 सौ से ज्यादा सीएससी और पीएससी और जिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।  जिला अस्पताल मे नर्सिंग स्टाफ नर्स नारे बाजी करते हुए रैली निकाली और मुख्य गेट के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने जमा होकर प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि उनकी 10 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई इसलिए मजबूरन उन्हें काम बंद कर हड़ताल पर जाना पड़ा। इस संबंद्ध मे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष दीपारानी गर्ग ने बताया कि स्टाफ नर्स द्वारा प्रति रात्रि आकस्मिक चिकित्सा भत्ता देने की मांग के साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति का भी लाभ देने मांग की है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की तरह नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड-2  सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टायपेंड 3000 से 8000 तक करने की मांग की गई है। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर को वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग सरकार से की है। सालों से लंबित मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग ऑफिसर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नर्सिंग स्टॉफ की हड़ताल से संविदा एएनएम सहित प्राइवेट कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं की सेवाएं जिला अस्पताल में ली गईं। इसके बाद भी जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ के हड़ताल पर रहने से कामकाज प्रभावित हुआ।  

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.