कटनी। गत वर्ष अमकुही बैराज में जल की उपलब्धता कम होने एवं ग्रीष्मकाल में भी नागरिकों को पेयजल आपूर्ति किए जाने के दृष्टिकोण से नदी के माध्यम से होने वाली पेयजल आपूर्ति में सप्ताह के 2 दिवस कटौती की जा रही थी। लेकिन गत दिनों में हुई अच्छी वर्षा के फलस्वरूप वर्तमान में कटनी नदी बैराज ओवरफ्लो की स्थिति में है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक कटनी नदी के माध्यम से शहर को 45 मिनट प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी से फोन पर चर्चा उपरांत जलकार्य समिति अध्यक्ष अवकाश जायसवाल द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर बैठक में लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद मिथिलेश जैन सुरेंद्र गुप्ता शशिकांत तिवारी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती अलका पांडे संदीप यादव जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री अश्विनी पांडे मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.