Categories: katni city news

Katni news हंतला गांव खेत के खेत मकान में आग, दो गाय सहित बकरियां जलीं

कटनी। विजयराघवगढ़ के हंतला में बीती रात लगी आग लग गई।इसमें एक किसान का खेत में बना घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसमें दो गाय और सात बकरियां जिंदा जल गईं। इसके साथ ही गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया।
हंतला गांव में खेत के मकान में लगने की खबर जैसे ही लोगों को लगी हडक़ंप की स्थिति बन गई।
किसान जगरूप सिंह लोधी ने बताया कि मैं और मेरे माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे लेकिन उसी समय मकान में अचानक आग लग गई।
किसान के खेत में बने मकान में और जानवर बंधे थे लेकिन कुछ रस्सी तोडक़र गए।
आग लगने से नगद रुपए सोना चांदी जरूरी कागजात व खाने का अनाज सहित पूरा मकान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। किसान ने बताया कि उसकी उड़द , गेहूं, चावल दाल सहित खाने पीने की पूरी सामग्री जलकर खाक हो गई। मकान में रखी पेटी में नगद रुपये सहित जमीन जायजात के जरूरी कागजात भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

20 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

20 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

20 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

20 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

21 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

21 hours ago

This website uses cookies.