Categories: katni city news

Katni news कूलर चालू करने गई थी बच्ची बटन में करंट से हो गई मौत

 

एनकेजे थाना अंतर्गत प्रेमनगर तिलक कॉलेज के पास हुआ हादसा

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत प्रेमनगर तिलक कॉलेज के पास एक आठ वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बालिका कूलर चालू करने गई थी लेकिन उसकी बटन में करंट था।  एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि करंट लगने के बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले में मोहिनी राजपूत पिता राम सहाय राजपूत(8) की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कामय कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   

फांसी पर लटका मिला प्रौढ़ पड़ोसियों को आई बदबू तो दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत रोशनगर क्षेत्र में पड़ोसियों को एक घर से बदबू आई। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलसि दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी तो यहां पर एक प्रौढ़ फांसी पर लटका था। पुलिस ने बताया कि राम जनम चौहान (55) निवासी काईचक जिला पटना जो यहां पर ही घर बनाकर रहता था। पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। सूचना पर बिहार से उसका भाई पहुंचा है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.