कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत प्रेमनगर तिलक कॉलेज के पास एक आठ वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बालिका कूलर चालू करने गई थी लेकिन उसकी बटन में करंट था। एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि करंट लगने के बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले में मोहिनी राजपूत पिता राम सहाय राजपूत(8) की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कामय कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत रोशनगर क्षेत्र में पड़ोसियों को एक घर से बदबू आई। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलसि दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी तो यहां पर एक प्रौढ़ फांसी पर लटका था। पुलिस ने बताया कि राम जनम चौहान (55) निवासी काईचक जिला पटना जो यहां पर ही घर बनाकर रहता था। पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। सूचना पर बिहार से उसका भाई पहुंचा है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.