बारिश से बचने झोपड़ी में छिपे थे मजदूर
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के खड़ौला गांव के एक खेत में बिजली गिरने से एक नाबालिग बालक की मौत हो गई और आठ लोग झुलस गए। घटना शनिवार दोपहर की है। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि खड़ोला गांव निवासी सरदार सिंह(६०), रुकमणी सिंह(३४), गोरी बाई (५५), खिलौना बाई(४२), वर्षा सिंह(१४), आराधना सिंह(१३), पान बाई सिंह (३७) और अभिषेक सिंह(१४) खेत में रोपा लगा रहे थे, इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी झोपड़ी के नीचे चले गए। इसी बीच झोपड़ी में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर अभिषेक सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य सभी लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.