लोगों को मदद के लिए चिल्लाती रही 6 वर्ष की बहन
कटनी। खेत में भरे पानी में आठ वर्षीय मासूम डूब गया। मदद के लिए साथ में खेल रही 6 वर्षीय बहन चिल्लाती रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया जबतक लोग पहुंचे तबतक बहुत देर हो चुकी थी। यह हादसा माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी के लखापतेरी गांव में हुआ। यहां आठ वर्षीय बालक शिवम आदिवासी की खेत के पानी में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते हुए खेत के दलदल में फंसकर गिर गया था।
निवार चौकी से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी जांच की लेकिन उसे नहीं बचाया सका। बालक बालिक अपने दादा के साथ लखापतेरी में रहते हैं। जिला अस्पताल में पीएम के बाद बालक के शव के पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कार्रवाई करवाई गई। इसके बाद शव को परिजनों को हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
००
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.