कटनी सिटी.काम। कटनी में नगर नानक के संकीर्तन गूंजा। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने प्रकाश पर्व पर बरही रोड गुरु द्वारा से संकीर्तन निकाला। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
नानक दुखिया सब संसार,नानक नाम मिले त जीवा, नानक चिंता न करो जो बोले सो निहाल।इस तरह के शब्द कीर्तन के बीच गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर्व पर बरही रोड गुरूद्वारा से गुरू सिंह सिख सभा ने नगर संकीर्तन निकाला।नगर संकीर्तन में गुरू के पंज प्यारे शामिल रहे।जिनका जगह-जगह सिख समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। बरही रोड गुरूद्वारा से नगर संकीर्तन जयकारों के बीच प्रारंभ हुआ। महिलाओं, पुरुषों के अलग-अलग जत्थे ढोल-मजीरे के साथ गुरूवाणी का गायन करते हुए संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए। अश्वरोहियों के साथ फूलों से सजे रथ पर श्रीगुरू ग्रंथ साहिब भी संकीर्तन में शामिल रही। जिसका जगह-जगह समाज के लोगों ने पूजन किया और पंज प्यारे का स्वागत किया। सिख समुदाय के अलावा हिन्दू संगठनों, सिंधी समुदाय और व्यापारी संगठनों ने भी नगर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया।
झाडू लगाते चले श्रद्धालु: नगर संकीर्तन यात्रा के दौरान सिख समुदाय की महिला, पुरूष आगे-आगे शहर की सड़कों को शुद्ध करते हुए झाडू लगाते हुए चले। संकीर्तन यात्रा बरही रोड से प्रारंभ हुई और खिरहनी ओवर ब्रिज, गर्ग चौराहा, घंटाघर,रघुनाथगंज, शेर चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक,स्टेशन रोड होते हुए वापस गुरूद्वारा में समाप्त हुई।इस दौरान हरजीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह लांबा, संतोष सिंह भट्टी, सतवीर सिंह भाटिया, दारा सिंह वर्दी, जसपाल सिंह मांगट, बाबू ग्रोवर, प्रभजोत खालसा, मनजीत सिंह, हरप्रीत खालसा, रिंकी खालसा, कुलदीप सिंह खनूजा, मंगलजीत सिंह भट्टी, लकी ग्रोवर, लकी खालसा, अमनदीप सिंह भाटिया, हनी बाजवा, तिरलोचन सिंह सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.