Categories: katni city news

Katni news: बड़वारा के पास हादसे में रीवा के युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल


कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत बाइपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे को जिसने देखा वही सिहर उटा। रीवा निवासी एक युवक कार हादसे में बुरी तरह स्टेयरिंग में फंस गया।  बड़वारा थाना अंतर्गत कटनी-शहडोल मार्ग पर बड़वारा बाईपास में रीवा से शहडोल जा रही कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक आशीष साहू निवासी रीवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक विकास द्विवेदी निवासी सिद्धार्थ नगर सतना, त्रिभुवन शुक्ला निवासी जवा, अमन निवासी रीवा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 53 सीए 4914 में सवार युवक रीवा से अमरकंटक जा रहे थे। वहीं ट्रक क्रमांक 19एचए 6744 सतना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  
रविवार की छुट्टी मनाने जा रहे थे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की छुट्टी होने के कारण शनिवार की शाम रीवा से मैहर कटनी के रास्ते अमरकंटक जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक से भिड़ गई। कार आशीष साहू ही चला रहा था। हादसे में आशीष बुरी तरह से कार में फंस गया। इस घटना में आशीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन युवक घायल हो गए।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.