Categories: katni city news

Katni news: रबर फैक्ट्री रोड अशोक कॉलोनी वासियों ने किया शराब दुकान खुलने का विरोध


कटनी।  शहर की अशोक कॉलोनी निवासी लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद आश्वासन मिला कि शराब दुकान नहंीं खोली जाएगी। इसके बाद विरोध शांत हो गया। इस दौरान आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वहीं जिला प्रशासन को होश में आने के लिए कहा गया। स्थानीय रहवासियों ने शराब दुकान बंद किए जाने के लिए नारे लगाए।
स्थानीय लोगों ने  इस संबंध में अपनी शिकायत जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ आबकारी विभाग को भी दी है। शिकायत में  बताया है कि कई वर्षों से शासकीय देशी व अंग्रेजी शराब वेंकट वार्ड में खिरहनी के समीप संचालित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों के बीच चर्चा है कि यह शराब दुकान अब खिरहनी ओवर ब्रिज के पास संचालित की जानी है। जहां इस दुकान को संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर 50 मीटर के दायरे में मंदिर, सामुदायिक भवन सहित अन्य स्थान भी हैं। यहां पर सभी पर्व बड़े ही धार्मिक उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। यह दुकान जहां पर खोली जा रही है। यहां पर सड़क संकरी है जिससे यातायात की भी समस्या होगी। यहां पर नेशनल स्तर की दो बैंक भी हैं। लोग लेनदेन करते हैं। शराब दुकान खुलने से यहां पर आपराधिक गतिविधियां बढऩे का अंदेशा है।
अभी शांत क्षेत्र
स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी यह क्षेत्र शांत है। जैसे ही यहां पर शराब दुकान खुलेगी। यहां पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। यहां से बच्चे अभी शांति से स्कूल जा रहे हैं। यहीं पर शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों की बस भी खड़ी होती हैं। शराब दुकान खुलने की स्थिति में यहां पर अपराध बढ़ जाएंगे। इसके बाद संचालक के किसी व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि यहां से शराब दुकान हटा ली गई है। इसके बाद रहवासियों का आक्रोश शांत हुआ। लेकिन इसके बाद भी रहवासियों ने चेतावनी दी है कि वह किसी भी कीमत पर यहां पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।  अभी उन्हें प्रशासन की तरफ से यहां पर शराब दुकान न खोले जाने का लिखित आश्वासन नहीं मिला। लेकिन यदि भविष्य में भी यदि इस तरह की गतिविधि यहां पर हुईं तो जनता विरोध करेगी। इसके बाद होने वाली अप्रिय स्थिति के लिए जिला प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

2 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

2 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

2 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

2 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

2 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.