Categories: katni city news

Katni News:नहीं रहे कांग्रेस नेता गिरीश गर्ग, सड़क हादसे में दुखद निधन

कटनी.सिटी.काम।कांग्रेस नेता गिरीश गर्ग नहीं रहे।सड़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया।
श्री गर्ग बुधवार की रात रीवा से कटनी लौट रहे थे। सतना जिले के अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गिरीश निवासी विश्राम बाबा माधव नगर अपने पैतृक गांव रीवा के पास किसी कार्य से बुधवार को गए थे। देर रात वह अपनी कार से कटनी लौट रहे थे। तभी अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही के पास उनकी कार में खराबी आ गई। बताया जाता है कि कार सड़क किनारे पार्क करके उसकी खराबी देख रहे थे। उसी दौरान मैहर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय जनों की मदद से उन्हें कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। श्री गर्ग वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री पद पर और राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन से जिला कांग्रेस में शोक की लहर है। लोग श्रद्धांजलि के लिए निवास पर पहुंच रहे हैं।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

25 minutes ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

29 minutes ago

*कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी*

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

36 minutes ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

54 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

1 hour ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

1 hour ago

This website uses cookies.