कटनी। कटनी में राजस्व विभाग में तबादले कर दिए गए। तहसीलदार सहित राजस्व कर्मचारी काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक से लेकर तहसीलदारों के स्थान में बदलाव किया है। इसके साथ पदोन्नत भी किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से प्रभारी भू-अभिलेख के अधीक्षक के रुप में मुन्ना लाल तिवारी का मंडला और देव सिंह बागरी का डिण्डौरी तबादला किया गया है। मर्यादा बागड़े का जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह से राजस्व निरीक्षकों में राजेश मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव का सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के रुप में कटनी से अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। हर्षवर्धन रामटेके का जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है। सूची में कटनी से महेन्द्र कुमार द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद खम्परिया, अनिल सिंह का नाम है। अन्य जिलों से राजकुमार नामदेव, नरेन्द्र खरे, खगेश भलावी, सुनवालाल मरावी, दिनेश असाटी और मनोज नामदेव का कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। तहसीलदार में संदीप श्रीवास्तव और पूर्वी तिवारी को कटनी से सिवनी, रुपेश रत्न सिंघई को जबलपुर, क्षमा सोनी को मंडला, विजय द्विवेदी को छतरपुर भेजा गया है। इनकी जगहों पर प्रदीप मिश्रा, राकेश चौरसिया और विंकी उइके को जबलपुर से कटनी के लिए स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह से नायब तहसीलदार में हरिसिंह धुर्वे, मनीष शुक्ला और सच्चिदानंद त्रिपाठी का कटनी से अन्य जिले के लिए तबादला करते हुए प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। आशीष अग्रवाल का भिण्ड से, नेहा जैन और आकांक्षा चौरिसया का जबलपुर से, श्याम नंदन का सिहोरा से कटनी तबादला किया है।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.