कटनी। रीठी। कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत लालपुरा गांव में रविवार शाम हुई घटना में मां बेटे की मौत के बाद सोमवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बच्चे के भूखे होने पर मां उसे दूध पिलाकर खेत में लगे महुआ के पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर आराम कर रही थी। इसी दौरान अचानक विशालकाय महुआ की एक डाल पेड़ से टूटकर मां-बेटे के ऊपर गिर गई थी। डाल जबतक हटाई गई मां और बच्चे ने दम तोड़ दिया।
ग्राम लालपुरा निवासी धनीराम आदिवासी की 22 वर्षीय पत्नी सनतिया बाई आदिवासी अपने आठ माह के दुध मुंहे बेटे दीपक को साथ लेकर छोटे खेत में धान की फसल की तकाई कर रही थी।मृत महिला का परिवार मजदूरी पर ही आश्रित है और थोड़ी सी जमीन को बोकर ही उससे गुजारा करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को अपने कब्जे में ले लेकर सोमवार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बेटे का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.