Categories: National Special News

Katni news : विनेश के साथ फैंस को ही फैसले का इंतजार, सीएस ने फंसाया पेंच

Vinesh phogat : सीएएस के फैसले का विनेश के साथ-साथ फैंस को भी इंतजार है।मामले का अभी तक फैसला नहीं आ सका है।विनेश को पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दौरान गोल्ड मेडल के मैच से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। विनेश इस मामले को लेकर सीएएस से में अपील की थी। लेकिन सीएएस ने अभी तक फैसला नहीं किया है। सीएएस ने विनेश से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं।इस तरह फिलहाल गेंद विनेश के पाले में है।विनेश की सिल्वर मेडल की मांग है।
सीएएस के जज ने विनेश से तीन सवाल पूछा हैं।उन्हें इसका जवाब ईमेल के जरिए देना है। सीएस का विनेश से पहला सवाल यह है कि, ”क्या आपको इस नियम की जानकारी थी कि आपको अगले दिन भी वज़न देना है?” वहीं दूसरा सवाल सिल्वर मेडल से जुड़ा है। विनेश से पूछा गया है कि, ”क्या क्यूबा की रेसलर आपके साथ सिल्वर मेडल शेयर कर लेंगी।’ तीसरा सवाल पूछा गया है कि, ”आपको इस अपील का फैसला सार्वजनिक घोषणा से चाहिए या गोपनीय तरीके से निजी तौर पर बता दिया जाए?
विनेश फोगाट ने भारत की ओर से पेरिस ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन गोल्ड मेडल के मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसी वजह से विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। विनेश ने वजन कम करने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। अब मामला सीएएस में है।

admin

Recent Posts

कटनी नगर निगम में सख्त कार्रवाई: वसूली कार्य में लापरवाही पर दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया

मामले की आगे की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी रहेगी।(यह घटना कटनी नगर निगम में…

16 hours ago

पारधी समुदाय के भीतर पुरानी रंजिश पर युवक की पीट पीट कर हत्या

पुलिस अब इस रंजिश की जड़ तक पहुंचने और आगे ऐसी वारदातों को रोकने की…

16 hours ago

This website uses cookies.