Categories: katni city news

Katni news मुड़वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर बदमाशों ने की यात्री के साथ मारपीट

 कटनी। मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति के उपर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। घटना सुबह लगभग 3.30 से 4 बजे के बीच बताई जा रही है।    अशोक साहू बिलहरी थाना कुठला का  निवासी है जो मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन पकडऩे के लिए मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहंचा था। मुड़वारा रेलवे स्टेशन के अंदर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया । घायल व्यक्ति को यात्रियों की मदद से कटनी जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।  जीआरपी द्वारा प्राथमिक तौर पर मुड़वारा स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए  जा रहे हैं।  घायल ने जीआरपी को बताया है कि उसका गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है। उसने इस संबंध में शिकायत भी एसपी कार्यालय में की है। वह उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। यह भी आशंका है कि उनने उसपर हमला करवाया हो। जीआरपी मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.