Categories: katni city news

Katni railway news : पिट्ठू बैग और ट्राली में भरे थे बेहिसाब 52 लाख रुपये, जीआरपी व आरपीएफ ने की कार्रवाई

कटनी। कटनी के मुड़वारा स्टेशन में पिट्ठू बैग व ट्राली में दो लोगों ने बेहिसाब रुपये भरे थे। जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को आरीप बनाया है। मामला जांच के लिए इनकम टैक्स को सौंपा है। पकड़े गए दोनों किसी फर्म के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। जो यह बेहिसाब रुपया लेकर कटनी से संतरागाछी जा रहे थे।  
इसी दौरान जीआरपी व आरपीएफ का विशेष जांच अभियान चल रहा था और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म मुड़वारा में जांच की जद में आ गए। इनके पिट्ठू बैग और ट्राली बैग संदिग्ध रूप से 52 लाख रुपये नगद पकड़े गए हैं। जीआरपी आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12 बजे जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आने वाली कमलापति संतरागाछी एक्सप्रेस दो संदिग्ध आरोपियों को  इस रकम के साथ पकड़ा गया।
 आरोपी हेमनारायण मिश्राथाना रंगनाथ नगर, दुर्गेश कुमार सोनी (45)  निवासी जालपा वार्ड  के कब्जे से 33 लाख रुपये दोनों से कुल 52 लख रुपये नगद जब्त किए गए हैं।  यह दोनों आरोपी रानी कमलापति स्टेशन से आने वाली और संतरागाछी को जाने वाली ट्रेन में चढक़र संतरागाछी जाने की तैयारी में थे। जांच अभियान के दौरान यह  संदिग्ध लगे। इस रकम के बारे में कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए, न ही इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। इसके बाद   जीआरपी   थाना लाया गया और इन पर मामला कायम करते हुए इनसे जब्त रकम को इनकम टैक्स को सौंपा गया है। इनकम टैक्स रकम के विषय में मामले की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.