कटनी। आरपीएफ ने साढ़े 9 लाख की चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं। यह सिल्लियां आरपीएफ की जांच में बरामद हुईं जिनके संबंध में आरोपी यात्री दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस चांदी को आरपीएफ ने जब्त कर लिया है। पूरे मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।
आरपीएफ ने बताया कि जिले में लगातार चल रही सघन चेकिंग के दौरान नगदी के साथ साथ ज्वेलरी भी पकड़ी जा रही है। आरपीएफ मुड़वारा ने बताया कि कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ की जांच के दौरान मुड़वारा आरपीएफ पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे मिर्जापुर निवासी ओम किशन वर्मा यात्री की तलाशी ली। पकड़े गए आरोपी यात्री को आरपीएफ थाने मुड़वारा लाया गया। यहा पकड़ी गई चांदी के वजन को लेकर यात्री से पूछताछ की गई। इस दौरान पकड़ी गई चांदी की सिल्ली का वजन साढ़े ग्यारह किलो बताया गया। यात्री से भारी मात्रा में मिली चांदी को सागर के ज्वेलर्स के पास ले जाना बताया। हालांकि यात्री के पास मिली चांदी के मौके पर वैध दस्तावेज ना होने पर जीएसटी एवम इनकम टैक्स फिभाग की टीम को मौके पर बुलवाकर उनकी अभिरक्षा में आरोपी और चांदी को सौंपा गया। यात्री को मिली इस चांदी की जांच की जा रही है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.