नगर पालिक निगम परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को हंगामे और विरोध के बीच बिना किसी ठोस फैसले के स्थगितपार्षदों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

अब सभी लंबित मुद्दों और अधूरे एजेंडे पर अगली बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

विरोध कटनी: नगर पालिक निगम परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को हंगामे और विरोध के बीच बिना किसी ठोस फैसले के स्थगित कर दी गई। बैठक में बजट प्रस्तुत नहीं हो सका, जबकि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस हुई।निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में 14 अप्रैल 2026 को नगर निगम के परिषद सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पूर्व बैठक के निर्णयों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण रहा। वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट मुंह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे और निगम प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।अध्यक्ष मनीष पाठक के अनुरोध पर मिथलेश जैन ने काली पट्टी हटा ली, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने और अन्य पार्षदों ने राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (वाणिज्यिक केन्द्र) के मुद्दे को एजेंडे में शामिल न करने पर तीखा विरोध जताया।पार्षद मिथलेश जैन ने कहा, “पिछली बैठक में इस विषय पर निर्णय हो चुका था,

फिर भी इसे एजेंडे में नहीं डाला गया। 1999 से लंबित इस मामले में बिल्डर की गलती थी या निगम के पूर्व अधिकारियों की, यह स्पष्ट किया जाए। एक बिल्डर कैसे नगर निगम पर हावी हो गया? दोषियों पर कार्रवाई हो।”पार्षद राजेश भास्कर, मौसूफ अहमद और गोविंद चावला ने भी इस मांग का समर्थन किया। अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्वीकार किया कि यह विषय बैठक में शामिल होना चाहिए था और आयुक्त से जवाब मांगा।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदन में नाराजगी व्यक्त की गई।अन्य प्रमुख मुद्देपार्षद अवकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि बिना टेंडर के लाखों-करोड़ों रुपये के काम कराए गए हैं। उन्होंने कहा, “पार्षद अपने क्षेत्र में हुए कामों की जानकारी तक नहीं ले पा रहे हैं।”बैठक में वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों में भावपत्र (कोटेशन) के माध्यम से कराए गए कार्यों, वॉर्ड 26 में डेकोरेटिव पोल और समग्र शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

सदस्यों ने उच्च न्यायालय, जबलपुर के आदेश के बावजूद 10 करोड़ रुपये की राशि बिना परिषद की जानकारी के जमा किए जाने पर भी नाराजगी जताई।बैठक के दौरान शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, विधायक संदीप जायसवाल सहित सभी सदस्यों और अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

शोक संदेशबैठक के अंत में महापौर के चाचा ससुर श्री हरीशचंद सूरी के आकस्मिक निधन पर सदन ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।महापौर की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में हंगामे के कारण बजट पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। बैठक को आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

अब सभी लंबित मुद्दों और अधूरे एजेंडे पर अगली बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

admin

Recent Posts

*कटनी: रिश्वत मांगना पड़ा भारी, बीमा पावती के बदले 5 हजार मांगने वाले ASI संतोष बड़गैयां निलंबित*

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…

13 hours ago

*एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चाकू बरामद*

पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…

13 hours ago

रीठी के लाल तलैया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…

14 hours ago

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया EVM स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…

14 hours ago

खुली खदान ने छीनी 21 वर्षीय युवक की जिंदगी, बिस्तरा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों के घेरे

आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त…

14 hours ago

कटनी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल: कलेक्टर ने 18 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किए 61.31 लाख रुपये

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…

14 hours ago

This website uses cookies.