कटनी। रविवार को कपड़ा की बंद गोदाम में आग लगने से हडक़ंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना फायर वाहन को दी गई। फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार यह आग गांधी गंज स्थित गोदाम में रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लगी।
इस वजह से पूरे बाजार में हडक़ंप मच गया। इसके बाद यहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं बड़ी संख्या में आसपास स्थिति दुकानों के संचालक भी किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एकत्रित हो गए। समय पर दमकल वाहन पहुंचने से स्थिति संभल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोदाम अनिल कुमार, अशोक कुमार कपड़ा व्यावसायी की है. गोदाम रविवार को बंद था। आग की वजह से कपड़े जल गए हैं। फायर वाहन आग पर काबू करने के प्रयास में जुटा है। आग पर काबू किए जाने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.