कटनी। रीठी थाना के सलैया चौकी क्षेत्र में एक युवक पत्नी के साथ में न जाने की बात सह न सका। वह सीधे जाकर पटरी पर लेट गया। इस घटना से सलैया स्टेशन में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक पटरी से उठा। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पुलिस ने समझाइश देते हुए पत्नी के साथ विदा किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने बताया कि मामला रविवार दोपहर करीब तीन बजे का है । रीठी थाना पत्नी नेमायके से आने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक पटरी जाकर लेट गया। बडग़ांव निवासी युवक सलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था। इसी समय ट्रेन भी आ गई। इससे अफरातफरी मच गई। ट्रेन को रुकवाया गया। इससे युवक की जान बच पाई। सलैया पुलिस ने बताया कि बहादुर चौधरी (35) निवासी बडग़ांव अपनी पत्नी को लेने ग्राम बडगांव से अपनी ससुराल गया था। पत्नी ने बीमारी के वजह से साथ जाने से मना कर दिया था। इससे वह बेहद परेशान हो गया था। इसके बाद सलैया रेलवे स्टेशन पर पटरी पर जाकर लेट गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे पटरी से हटाया गया और पुलिस ने थाने ले जाकर युवक और उसकी पत्नी को समझाइश दी गई। तब जाकर बात बनी।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
This website uses cookies.