कटनी। मजदूरी करने बीना के मंडी बमौरा गए श्रमिकों की उल्टी दस्त से मौत हो गई। यह मजदूर एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव से सोयाबीन की फसल काटने यहां गए थे। इनके गांव के अभी कई मजदूर मंडी बमौरा में ही हैं। जानकारी के बाद स्वास्थ्य अमला रोशन नगर पहुंचा। यहां से एक अन्य मजदूर की खराब हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि जुहली गांव से मजदूरी करने श्रमिक कल्लू बाई भुमिया(55) व होशियार भुमिया (56) गए थे। यहां उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद वह बीती शाम अपने गांव आए थे। लेकिन आते ही उनकी मौत हो गई। वहीं दुर्गा भुमिया(35) निवासी जुहली खराब हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार हालत बिगड़ते ही यह स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। यहां पर इनका इलाज किया गया लेकिन यह अपने गांव आ गए। गांव आने के बाद कल्लू बाई व होशियार की हालत गंभीर हो गई थी।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.