Categories: katni city news

Katni juhli news :बस का टायर फटा, बस के सामने आई कार छात्रों की मौत

katni juhli surkhi tank accident news


कटनी। एनकेजे छाना अंतर्गत कार का टायर फटने के कारण बस के सामने आई कार के बस से टकराने के कारण तीन छात्रों सहित चालक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों को हुजूम लगा है। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे एनकेजे थाना अंतर्गत सुरखी टैंक पौंड़ी मोड़ के पास कार और बस की आमने सामने की भिड़ंत में 12 वीं के चार छात्रों की मौत हो गई।  छात्रों में किसी छात्र का जन्म दिन था। यही वजह है कि यह छात्र मझगवां की तरफ बर्थ डे मनाने जाने लगे और रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए।
  जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 21 जैडए 4386 को बस क्रमांक एमपी 54 0558 ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार छात्र प्रियांशु दुबे (18)पिता देवकुमार दुबे, रोहन दुबे निवासी जुहली व अतुल मिश्रा निवासी गायत्री नगर कटनी सहित एक अन्य की मौत हो गई। छात्र कटनी से मझगवां की ओर जा रहे थे।  छात्र अपने घर से कोचिंग जाने को कहकर निकले थे।  
 सभी छात्रों को जिला अस्पताल भेजा गया था। आगे बैठे छात्रों को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चारों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
इसी परिवार के लोग गैस कांड से संबंधित
जुहली में हुए गैस कांड में मृत हुए दुबे परिवार से ही मृतक छात्र संबंधित  हैं। जुहली गांव में इस घटना के बाद मातम छाया है।

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

14 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

21 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

30 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.