कटनी, 24 अप्रैल 2026*: जिले में अपराध नियंत्रण के लिए कटनी पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात व्यापक कांबिंग गश्त की। 15 थानों की टीमों ने 175 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ रातभर दबिश दी। इस दौरान 79 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और 98 निगरानी बदमाशों व गुंडों की चेकिंग की गई।*एसपी-एएसपी समेत अफसर रहे मैदान में* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यह अभियान चला।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा समेत 15 थाना प्रभारी खुद फील्ड में उतरे।*कांबिंग गश्त की बड़ी कार्रवाई* – *गिरफ्तार वारंटी*: न्यायालयों से जारी 59 गिरफ्तारी वारंट और 20 स्थाई वारंट तामील कर आरोपियों को पकड़ा गया। – *गुंडा-बदमाश चेकिंग*: 49 गुंडों और 49 निगरानी बदमाशों के घर दबिश देकर सत्यापन किया गया। संदिग्ध गतिविधि पर सख्त चेतावनी दी गई। – *रेलवे-बस स्टैंड पर निगरानी*: कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन, मुड़वारा स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्धों से पूछताछ की गई।
– *अवैध शराब*: शराब के अवैध परिवहन, बिक्री और सार्वजनिक सेवन पर 10 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए। – *शांति भंग पर कार्रवाई*: धारा 170 बीएनएसएस के तहत 8, धारा 126, 135 बीएनएसएस में 70 प्रकरणों में 75 लोगों पर और धारा 129 बीएनएसएस में 12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। – *ट्रैफिक नियम*: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में केस दर्ज।
कुल 8 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई हुई। – *समंस-जमानती वारंट*: 51 जमानती वारंट और 80 समंस तामील किए गए। *कोतवाली पुलिस की अलग कार्रवाई* थाना कोतवाली पुलिस ने 61 आदतन अपराधियों को चेक कर हिदायत दी। 36 अपराधियों के डोजियर भरे गए। 8 एटीएम की जांच की गई।
*लगातार जारी रहेगी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कांबिंग गश्त आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…
पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…
भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…
नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…
माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का…
उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…
This website uses cookies.