*स्लीमनाबाद हाइवे पर अंधी हत्या का खुलासा: लिफ्ट लेकर बैठे तीन युवकों ने शराब के बाद की ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार*

*व्हील पाना और मोबाइल जब्त* पुलिस ने रोहित कोल और अमन चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त व्हील पाना और मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार तीसरे आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है

कटनी, 24 अप्रैल 2026*: स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने हाइवे पर हुई अंधी हत्या का 12 दिन में खुलासा कर दिया है। लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठे तीन युवकों ने शराब पीने के बाद पैसे न देने पर ड्राइवर की व्हील पाना से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है।*हाइवे किनारे खून से लथपथ मिला था शव* 10 और 11 अप्रैल की दरमियानी रात डायल 112 को सूचना मिली कि छपरा नेशनल हाइवे पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। उप निरीक्षक अनिल यादव तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल को शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।*सिहोरा के ड्राइवर की हुई थी हत्या* मृतक की पहचान राकेश दाहिया पिता घासीराम दाहिया उम्र 42 वर्ष, निवासी लखराम मोहल्ला खितौला सिहोरा जबलपुर के रूप में हुई। थाना स्लीमनाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 216/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।*CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर एएसपी संतोष डेहरिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

एफएसएल जबलपुर की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले।*ऐसे दिया वारदात को अंजाम* 22 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल निवासी ग्राम बंधी और तीसरे साथी मनोज के साथ मिलकर वारदात की। तीनों ने ड्राइवर से लिफ्ट ली और रास्ते में उसके साथ शराब पी। इसके बाद पैसे की मांग करने लगे। पैसे न देने पर तीनों ने हाथ-मुक्कों और व्हील पाना से हमला कर राकेश दाहिया की हत्या कर दी।

*व्हील पाना और मोबाइल जब्त* पुलिस ने रोहित कोल और अमन चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त व्हील पाना और मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार तीसरे आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका* खुलासे में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, प्रआर प्रेमशंकर पटेल, प्रआर लखन पटेल, आरक्षक रोहित पाटकर, रजनीश टेकाम, विशाल, रोहित पटेल और साइबर सेल के आरक्षक अजय साकेत, सत्येंद्र सिंह, अमित श्रीपाल की अहम भूमिका रही।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

13 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

13 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

14 hours ago

This website uses cookies.